Which company sold maximum tractors in 2022-23

साल 2022-23 में सबसे बढ़िया ट्रैक्टर कौन सा रहा

खेती में एक चीज़ जो सबसे जरूरी होती है वो है ट्रैक्टर और देश में हर साल लाखों नए ट्रैक्टर बिकते हैं और साल 2022-23 में ट्रैक्टर बेचने में टॉप 10 कंपनियां कौन सी रही है, किस कंपनी का ट्रैक्टर सबसे बढ़िया रहा हैं।

किसान भाइयों अगर सभी कंपनियों की ट्रैक्टर बिक्री की बात की जाए तो उसमें तो वृद्धि हुई है, लेकिन इसमें किसी कंपनी की बिक्री घटी है और किसी की बड़ी है। आइए जानते हैं कौन सी कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे हैं।

किसान भाइयों साल 2022-23 में ट्रैक्टर बिक्री में 10 वें नंबर पर रही है Force कंपनी जिसने 2022 में 4600 ट्रैक्टर बेचे हैं। साल 2021 में Force कंपनी ने 4815 ट्रैक्टर बेचे थे और इस तरह कंपनी ने 124 ट्रैक्टर कम भेजते हुए अपने ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की है।

नवें नंबर पर है VST शक्ति, जिसने साल 2022-23 के दौरान 5345 ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने साल 2021 में 7299 ट्रैक्टर बेचे थे और 1954 ट्रैक्टर कम बेचते हुए VST ने भी इस साल अपने ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की है।

आठवां स्थान हासिल किया है Preet कंपनी ने, जो की अपने शानदार ट्रैक्टरों की बदौलत देश में लगातार प्रगति कर रही है। किसान भाइयों Preet कंपनी ने साल 2021 में 7713 ट्रैक्टर बेचे थे और साल 2022 में 6556 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस तरह कंपनी ने 1157 ट्रैक्टर कम बेचते हुए इस साल अपने ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की है।

सातवें नंबर पर रहीं हैं KUBOTA कंपनी, जो अपनी बेहतरीन तकनीक और शानदार फीचर्स के साथ लगातार भारत में आगे बढ़ रही है KUBOTA कंपनी साल 2022-23 में 24,234 ट्रैक्टर बेचे हैं और साल 2021 में 20,050 ट्रैक्टर बेचे थे। इस हिसाब से KUBOTA कंपनी ने इस साल 4184 ट्रैक्टर ज्यादा भेजते हुए अपने ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है।

किसान भाइयों छठे नंबर पर New Holland कंपनी रही है। ये कंपनी भी अपने ट्रैक्टरों में लगातार कुछ नया करती रहती है और भारतीय किसानों के लिए एक से बढ़कर एक ट्रैक्टर लाती रहती है। New Holland ने साल 2021 में 34,157 ट्रैक्टर बेचे थे और इसकी अपेक्षा साल 2022 में 2273 ट्रैक्टर ज्यादा भेजते हुए अपने ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। किसान भाइयों New Holland ने साल 2022 में कुल 36,430 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Click here and Get more Details

पांचवा स्थान हासिल किया है John Deere कंपनी ने और यह कंपनी भी किसान भाइयों के लिए लगातार नई तकनीक वाले ट्रैक्टर लाती रहती है। साल 2021 में ही John Deere कंपनी ने चार ट्रैक्टर मॉडल सी आर डी आइ एन जिनके साथ लॉन्च किए थे, जो कंपनी ने साल 2021 में 83,287 ट्रैक्टर बेचे थे और इसकी तुलना में कम 22 में कुल 80,274 ट्रैक्टर बेचे हैं। 3010 ट्रैक्टर कम भेजते हुए जॉन डियर कंपनी ने भी इस साल अपने ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की है।

चौथे स्थान पर हैं Escort कंपनी जिसमें Farmtrac, Powertrac और Digitrac तीन ब्रैंड्स शामिल हैं। Escort ने साल 2022 में 98,029 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि साल 2021 में कंपनी ने 1,00,560 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह कंपनी ने पिछले साल से 2531 ट्रैक्टर कम बेचे हैं और अपने ट्रैक्टर बिक्री में कमी दर्ज की है।

तीसरे नंबर पर रही है Sonalika कंपनी और यह कंपनी भी किसान भाइयों के बीच लगातार लोकप्रिय होती जा रही है। साथ ही ट्रैक्टर निर्यात में भी कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है। सोनालिका ने साल 2021 में 1,25,734 ट्रैक्टर बेचे थे और साल 2022 में 1,23,201 ट्रैक्टर बेचे हैं। पिछले साल की तुलना में सोनालिका कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री में भी कमी आई है।

दूसरे नंबर पर रही है कंपनी, जिसमें में Massey Ferguson और Eicher के रूप में दो ब्रैंड शामिल हैं। साल 2022 में Tafe है 1,59,320 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि 2021 में 1,62,681 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह कंपनी ने 3361 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। और अपने ट्रैक्टर बिक्री में कमी दर्ज की है।

किसान भाइयों अब बारी है सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाली नंबर एक कंपनी की और यह कंपनी भारत की ही नहीं दुनिया की नंबर एक कंपनी है जो सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बनाती है और बेचती है। जी हाँ, आप का अंदाजा बिल्कुल सही है। ट्रैक्टर बिक्री में पहला स्थान हासिल किया है Mahindra Tractors ने। यही बड़ी कंपनियों की ट्रैक्टर बिक्री में जहाँ गिरावट आई है, वहीं Mahindra Tractors ने अपने ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने साल 2021 में 3,75,710 ट्रैक्टर बेचे थे। और साल 2022 में 3,85,672 ट्रैक्टर बेचे हैं। 9962 ट्रैक्टर ज्यादा भेजते हुए महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपने ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है और नंबर एक की पोज़ीशन भी हासिल की है।

किसान भाइयो, आपके पास कौनसी कंपनी का ट्रैक्टर है, हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *